एसडीएम ने क्रय केंद्र पर की छापेमारी

मछलीशहर (जौनपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कई साधन सहकारी समिति क्रय केंद्र पर उपजिलाधिकारी ने छापेमारी कर धान की खरीद के विषय में जानकारी प्राप्त कर कास्तकारों से बातचीत किये और उनसे अपील किया कि जो भी किसान क्रय केंद्र पर अपना धान लायेगा उसे पूरी पार्दशिता के साथ खरीददारी की जायेगी।
बताते है कि सोमवार को उपजिलाधिकारी जेएन सचान एकाएक साधन सहकारी समिति घघरिया में पहुचकर क्रय केंद्र पर धान की खरीददारी के विषय में जानकारी हासिल कर कागजादो का निरीक्षण करने के बाद बोरे की बारे में जानकारी हासिल किए।इस दौरान उपजिलाधिकारी ने क्रय केंद्र पर मौजूद तमाम किसानो से बातचीत करते हुए अन्य जानकारी हासिल किए।इसके बाद उक्त अधिकारी की गाड़ी हरिपुर के क्रय केंद्र पर पहुच गई।जहा पर एकाएक अधिकारी की गाडी देख कर्मचारियो में हड़कम्प मच गया।इस दौरान धान की खरीददारी के बारे में वार्ता करने के बाद उक्त अधिकारी ने क्रय केंद्र का निरीक्षण किये।इसी क्रम में उक्त अधिकारी ने साधन सहकारी समिति सलारपुर में पहुच गए।जहा पर कर्मचारियों से धान की खरीददारी के विषय मे चर्चा कर जानकारी हासिल करने के बाद उसके रख रखाव एंव कागजादो का निरीक्षण कर अन्य जानकारी हासिल करने के पश्चात वहा पर मौजुद किसानो से बातचीत करते हुए दिक्कतो के बारे में पूछताछ की।औचक निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्रो पर सभी कर्मचारी मौजूद रहे।धान की खरीददारी के बारे में उपजिलाधिकारी जेएन सचान से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सभी क्रय केन्द्रो पर शान्ति पूर्वक धान की खरीददारी हो रही है और हर स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे की व्यवस्था मौजुद है ताकि किसी किसानो को कोई समस्या न होने पाये।

Related

news 668702839992399890

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item