यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली में किया सम्मानित

जौनपुर। पिछले दिनों यूथ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली स्थित पार्टी के हेडक्वार्टर पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित कर देश भर के क‌ई पदाधिकारियों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया था जिसमें जौनपुर जनपद से यूथ कांग्रेस के  अध्यक्ष  सत्यवीर सिंह को जनहित की लड़ाई लड़ने व यूथ कांग्रेस के झंडे को मज़बूती प्रदान करने के लिए सम्मानित किया
ज्ञात हो श्री सिंह पिछले कई वर्षों से जनपद की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं श्री सिंह ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई से शुरू की पांच वर्षों तक एन‌एसयुआई के अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री पद पर रहते हुए छात्रों की लड़ाई और उनकी आवाज को ताक़त देने का कार्य करते रहे, उसके बाद यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त हुए तो अध्यक्ष के पद पर रहते हुए नौजवानों छात्रों एवं पिछड़ों की लड़ाई को और ताकत देते रहे वर्तमान समय में वे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सहित प्रदेश के महामंत्री के रूप में जनहित की लड़ाई को लड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आम जनमानस की लड़ाई को लड़ने के एवज में दर्जनों से अधिक मुकदमे भी झेलना पड़ रहा है लेकिन इन सब को दरकिनार कर श्री सिंह कांग्रेस पार्टी के झंडे को लगातार ताकत देने का कार्य करते हैं शीर्ष नेतृत्व द्वारा सम्मानित किए जाने की सूचना मिलने पर जनपद के यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। दूरभाष के माध्यम से लोगों ने सत्यवीर सिंह को बधाई दी बधाई देने वालों में मुख्य रूप से भारतीय राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद जी पूर्व मंत्री अरुण कुमार मुन्ना पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष  ऋषिकेश सिंह विवेक यादव मोहम्मद सब्बल अंसारी मोहम्मद सज्जाद विकास उपाध्याय नीरज राय विपिन वर्मा आशु सिंह जय मंगल यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने बधाई दिया।

Related

news 6565224392876242566

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item