पिछड़ों व वंचितों के स्वाभिमान की रक्षक है समाजवादी पार्टी
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_189.html
जौनपुर।
समाजवादी पार्टी की विशेष बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई जिसका
मुख्य एण्जेडा पार्टी से पिछड़ों को जोड़ना एवं मतदाता सूची में बढे़-घटे वोट
रहा। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक पारसनाथ यादव ने कहा कि
सपा हमेशा पिछड़ों व वंचितों व सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ती है। पिछड़ों व
वंचितों का सम्मान समाजवादी विचारधारा में ही है। पार्टी हमेशा सामाजिक
न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी और दबे-कुचलों की आवाज उठाती रहेगी। पूर्व मंत्री
श्री यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मतदाता सूची पर नजर जरूर रखें,
क्योंकि मतदाता सूची में नाम रहने पर ही आप अपने मताधिकार का प्रयोग कर
सकते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 20 दिसम्बर को बरसठी की 2 बार की प्रमुख
रही हीरावती देवी की मूर्ति अनावरण व श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी
के जनक मुलायम सिंह यादव व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश
यादव मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे हैं। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष लाल
बहादुर यादव ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हमारे शीर्ष नेताद्वय पूर्व
प्रमुख हीरावती देवी की पुण्यतिथि पर आ रहे हैं। इस अवसर पर जिला महासचिव
हिसामुद्दीन शाह, उपाध्यक्ष सोचन राम विश्वकर्मा, श्याम बहादुर पाल, शकील
अहमद, श्रवण जायसवाल, रामधारी पाल, मो. निजामुद्दीन, सचिव उमाशंकर यादव,
आरबी यादव सहित तमाम पार्टीजन उपस्थित रहे।

