भाजपाईयो ने पदयात्रा निकाल कर केंद्र सरकार की गिनाई उपलब्धियां
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_492.html
मछलीशहर,जौनपुर। भाजपा
पार्टी द्वारा चलाये जा रहे एक दिसम्बर से पंद्रह दिसम्बर तक की पद यात्रा
के क्रम में शनिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश जायसवाल की अध्यक्षता में
उनके आवास से पार्टी के तमाम पदाधिकारियो एंव कार्यकर्ताओ ने पद यात्रा
निकालकर डोर टू डोर केंद्र सरकार के साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों को
गिनाते हुए अब तक की सबसे अच्छी सरकार बताया।बताते है कि नगर के जंघई रोड
से भाजपा नेता राकेश कुमार जायसवाल के आवास से उन्ही की अध्यक्षता में
भाजपा जनो ने पद यात्रा निकाल नगर क्षेत्र की जनता से उनकी समस्याओं को
सुना और उनको जल्द से जल्द सुलझाने वादा किया।इस पद यात्रा में शामिल
विधानसभा प्रभारी ब्रह्मदेव तिवारी ने लोगो को केन्द्र में मोदी सरकार
द्वारा साढ़े चार वर्षों में किये गए कार्यो को लोगो से अवगत कराया। इस अवसर
पर उन्होंने ने कहा कि जो कार्य पिछली सरकारों ने 70 वर्षो में नही किया
उसको भाजपा सरकार ने साढ़े चार वर्षों में कर दिया। इस लिए आप सब लोग भाजपा
सरकार का साथ दे।भाजपा नेता राकेश जायसवाल ने कहा कि केंद्र में जब से
नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से देश का मान एंव सम्मान विदेशो में बढ़ा
है।जो चीन एंव पाकिस्तान हमारे मुल्क को आँख दिखाते थे आज वे हमारे साहसिक
प्रधानमन्त्री से भय खा रहे है।इस दौरान पद यात्रा नगरपंचायत के जंघई
तीराहे, सराय, पुरानीबाजार,कोतवाली,चुंगी चौराहा,तहसील मुख्यालय पर पहुचने
के बाद समाप्त हुई।इस दौरान भाजपा नेता राकेश जायसवाल,सुरेन्द्र विक्रम
सिंह संतोष जायसवाल, अभिषेक सिंह, बृजेश शुक्ला, जयानंद चौबे, रंजीत मौर्य,
फहीम रिजवी, सरोज जायसवाल, इरशाद, पवन, गिरीश शुक्ला, मनोज गुप्ता सहित
सभी बूथ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

