सड़क दुर्घटना में तीन घायल

मछलीशहर,जौनपुर।स्थानीय क्षेत्र में अलग अलग जगह हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।बताते है कि शुक्रवार की रात में चकीया टोला थाना सरायममरेज निवासी दुधनाथ 48 पुत्र हृदय नारायण गौतम किसी कार्य से मडि़याहॅू जा रहे थे। बरसठी थाना क्षेत्र के बडेरी बाजार के आगे बाइक से गिर कर घायल हो गये।दूसरी घटना में जमालपुर थाना मछलीशहर निवासी कक्षा 10 की छात्रा काजल गौतम 15 वर्ष पुत्री रमाशंकर घर से विद्यालय जाने के लिए साइकल से सड़क पार करने लगी तभी सामने से आ रही कार की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गई। इसी प्रकार  सेमरहो थाना मीरगंज निवासी हरीगेन पटेल 28 पुत्र राजी पटेल किसी कार्य से मछलीशहर आ रहे थे। जैसे ही नेता नगर पहुचे तभी सामने से आ रही बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें घायल हो गए।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां हालात नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Related

news 7532966135261759515

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item