पशु तश्करो के आतंक से निपटने के लिए ग्रामीणों ने कसा कमर,पुलिस संग दे रहे है पहरा
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_306.html
मछलीशहर,जौनपुर।स्थानीय
क्षेत्र में आये दिन हौसला बुलन्द पशुतस्करो के कारनामे से अजीज आकर अब
ग्रामीणों ने भी उन लोगो को मुहतोड़ जबाब देने के लिए कमर कस लिया।गौरतलब हो
कि दो दिन पूर्व मनबढ़ पशुतश्करो द्वारा जमालपुर गाव से एक किशोरी को उठाने
का प्रयास किये जाने के बाद पुलिस द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ
ही चौकसी बढ़ा दी गई हैं।पुलिस द्वारा जगह जगह किए जा रहे नाकाबंदी की
ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिल रहा है और ग्रामीण विभिन्न मार्गों पर पुलिस
के साथ पहरा दे रहे है।
बताते चले कि पिछले दिनों पशुतश्करो के द्वारा पशुओं को लादने के बाद जमालपुर में एक किशोरी को भी उठाने का दुस्साहस करने बाद बदमाशों से निपटने के लिए पुलिस ने योजना बनाई है।योजना को अंजाम तक पहुचाने के लिए गावो में एक सुरक्षा समिति का निर्माण किया गया।जिसमे लाइसेंसी असलहों से लैस होकर ग्रामीण और पुलिस के जवानो के अलावा अन्य ग्रामीणों की टोली बनाई गई है।पशुतश्करो के आतंक को देखते हुए ग्रामीण अब अपने पशुओ की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हो गए है।प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस अपनी गाड़ी से भी गश्त कर रही हैं।जहा पर भी पशुतश्करो के आने की सूचना मिलेगी वहा घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा जाएगा।