बसपा नेता के घर लाखों की चोरी

  मुंगराबादशाहपुर ( जौनपुर ) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम  सटवां स्थित वरिष्ठ बसपा नेता आलोक सिंह के घर से चोरों ने बीते शुक्रवार की रात लाखो के सामान चोरी कर लिया ।  मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की रात जब घर के सभी सदस्य अन्दर कमरे में नींद में सो रहे थे तभी रात में चोरो ने दरवाजा बाहर से बंद कर दो लाख के गहने व नगदी उठा ले गये ।
घटना की जानकारी घर के एक सदस्य को उस समय हुई जब वह अपने कमरे से बाहर निकल रहे थे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था । शोर मचाने पर घर के सभी सदस्य जग गए किन्तु सभी का दरवाजा बाहर से उस समय बंद मिला । जानकारी देने पर दूसरे घर मे सो रहे परिवार के अन्य लोगो ने आकर दरवाजा खोला और देखा तो घर के अन्य कमरो के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था । बॉक्स और अटैची गायब थे । घर के पीछे जब लोग गये तो खेत मे अटैची और बॉक्स टूटा पड़ा मिला। लेकिन सारा सामान उसमे से गायब था ।परिजनो के मुताबिक नगदी व गहने मिलाकर करीब दो लाख रूपये के सामान चोरी हुए है । सूचना पाते ही रात मे ही मुंगराादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुची और परिजनों से घटना की पूरी जानकारी लिया । वरिष्ठ बसपा नेता आलोक सिंह ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुंगराादशाहपुर थाने मे लिखित तहरीर दी है ।

Related

news 6521003614671635536

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item