बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_190.html
मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर.) ।अपने खेत देखकर घर वापस लौट रहे साईकिल सवार वृद्ध की बाईक के धक्के से मौके पर ही मौत हो गयी ।
मिली जानकारी के मुताबिक पवांरा थाना क्षेत्र के कुड़ुरिया गांव में गुरुवार की रात करीब 9 बजे दीपक पटेल (66) वर्ष निवासी कुड़ुरिया की पवांरा थाने के सामने खेत है। छुट्टा सांडो से परेशान दीपक देर रात खेत देखकर साईकिल से घर वापस लौट रहे थे । ज्यो ही वो गांव के करीब पहुंचे ही थे कि जौनपुर की तरफ से आ रही एक तेज गति बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर लगते ही वह छिटक कर दूर जा गिरे। आस पास के लोग दौड़े और फौरन एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनो को जानकारी हुई तो वह रोते बिलखते मौके पर पहुंचे । सूचना मिलते ही पवांरा पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैl टक्कर मारने के बाद बाइक सवार फरार हो गया।मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।