घर से कालेज के लिए निकली छात्रा गायब, परिजनों ने अनहोनी की व्यक्त की आशंका
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_129.html
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की
छात्रा के बुधवार की सुबह घर से कालेज के लिए निकलने के बाद गायब हो जाने
का मामला प्रकाश में आया है । इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा मुंगराबादशाहपुर स्थित
एक कालेज मे इंटर की छात्रा है ।जो बुधवार को कालेज जाने के लिए घर से
निकली और रास्ते से ही गायब हो गयी । शाम तक छात्रा जब घर नही पहुंची तो
परिजन परेशान हो गये और कालेज पहुंच कर अपनी बेटी के बारे में जानकारी ली।
परिजनों को कालेज में पता चला कि वह आज कालेज आई ही नहीं है ।जिसे सुनकर
परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और वे उसकी हर नाते रिश्तेतारों के यहां
खोज बीन करने लगे लेकिन गायब हुई छात्रा का कोई अता-पता नही चल सका। अंत
में थक हार कर पिता ने क्षेत्र के एक गांव के एक युवक पर छात्रा को गायब
करने की आशंका ब्यक्त करते हुए उसके बिरुद्ध तहरीर मुंगराबादशाहपुर थाने
मे दी । तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

