गौतम यादव ने हासिल किया कान्स पदक

जौनपुर।  चंदवक थाना क्षेत्र की  हरधन गांव निवासी  गौतम यादव पहलवान  ने गोंडा में चल रहे 63 वें सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2018 में क्रीड़ा भारती चंदौली से जुड़े रेलवे के गौतम पहलवान ने 55 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है ।  मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी मुख्य अतिथि के तौर पर रहकर  सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का हौसला बुलंद कर सम्मानित किया । ज्ञात हो कि जौनपुर जिला का नाम रोशन करने वाले व्यक्ति जो कि इस समय  मुगलसराय रेलवे में कार्यरत हैं उनका  सर्वप्रथम कुश्ती का अभ्यास अखाड़ा बोदरी व शिक्षा दीक्षा मढ़ी इंटर कॉलेज में हुआ था । इसके बाद कई बार जौनपुर    कुश्ती प्रतियोगिता में अव्वल दर्जा पाने के बाद उनका चयन  स्पोर्ट हॉस्टल जिला इटावा के सैफई हॉस्टल में हुआ , वहां पर उन्होंने 7 साल रहकर जी जान से अथक कुश्ती अभ्यास किया । इसी दौरान 2017 में इनका स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में चयन हो गया । जौनपुर के लाल गौतम यादव ने लगातार 60 वें अखिल अखिल भारतीय रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता 2018 जबलपुर में रजत पदक पर कब्जा कर गोंडा में आयोजित सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप 2018 में कांस्य पदक हासिल कर जौनपुर का ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया । उनके इस हौसले व सफलता का श्रेय अपने बड़े पिता जो कि सी आर पी एफ से रिटायर हरीलाल यादव व उनके बचपन के  मित्र रविंद्र यादव,  बोदरी अखाड़ा के कोच स्वर्गीय बद्री यादव पहलवान,  वर्तमान रेलवे कोच केके सिंह को दिया । हरधन के प्रधान दिनेश यादव, छोटे लाल यादव, बोदरी के प्रधान राजेंद्र यादव, बाबूलाल यादव पहलवान ,रमेश यादव, प्रमोद यादव ,बसपा नेता विनोद यादव सपा संगठन के पदानिस्थ जितेंद्र यादव ,राजेश यादव आदि ने प्रसन्नता ब्यक्त की है।

Related

news 5636513607381907171

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item