सब पढ़ो ,सब बढ़ो के नारे की उड़ रही धज्जियां
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_69.html
जौनपुर। वार्ड में सर्व शिक्षा अभियान की धज्जियांँ उड़ाते हुए श्रम विभाग को भी ठेंगा दिखाया जा रहा। केराकत कसबे के वार्ड में सफाई कर्मी तो नियुक्त है पर उसके जगह प्रतिदिन लगभग 12 साल के नाबालिग बच्चे द्वारा सफाई की जाती है। प्रतिदिन नाली की भी सफाई नहीं की जाती नालियों से बजे बजाती बदबू से लोगों का जीना तो दूभर है ही नालियों से निकलने वाले मच्छर जनित रोगों का प्रकोप वार्ड में काफी है। साथही साथ नियमित रूप से वार्ड में झाड़ू भी नहीं लगता। इस बाबत वार्ड के पूर्व सभासद से बात हुई तो उन्होंने बताया के नगर में नगर के सिपाह मोहल्ले वार्ड में शिवा नाम का सफाई कर्मी नियुक्त है पर वह कभी आता नहीं है वह अपने छोटे भाई जो कि लगभग 12 साल का है उसको झाड़ू थमा कर वार्ड में भेज देता है सफाई करने को छोटा बच्चा है इसलिए वह कर भी नहीं पाता अच्छे से सफाई इसलिए वार्ड की सफाई के तरीके से नहीं हो पाती यह अब यह सोचना लाजिमी है के जिन हाथों में पुस्तक होनी चाहिए उसमें झाड़ू थमा कर अपने कार्य कराना क्या उचित है क्यों नगर पंचायत अपनी आंखें मूंदे हुए हैं। कहाँ है वार्ड सभासद।इस बाबत नगर पंचायत केराकत के अधिशासी अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया की इस प्रकार की कोई सूचना नही प्राप्त है।यदि ऐसी बात है तो मैं खुद इसपर कार्यवाही करूंगा।

