प्रधान से रंगदारी मांगने की दी गयी धमकी

जौनपुर। जिले के केराकत तहसील के सेनापुर (बडनपुर) गावं के वर्तमान प्रधान से गावं के कुछ दबंगों एवं अराजकतत्वों द्वारा रंगदारी मांगने व उन्हें अश्लील वीडियो द्वारा वायरल कर बदनाम करने का मामला प्रकाश में आया है।सेनापुर के वर्तमान प्रधान ने केराकत कोतवाली पुलिस को तहरीर दे कर यह आरोप लगाया है कि उनके गांव के ही कुछ दबंग व अवांछनीय तत्व जो कि पेशेवर प्रवित्ति के है प्रधान को तरह-तरह की धमकी देते हैं और दो लाख की रंगदारी की मांग रहे हैं। रंगदारी ना देने पर तरह तरह की अफवाह फैलाकर प्रधान के मान सम्मान को गिरा रहे हैं और प्रधान को किसी महिला के साथ फोटो लगाकर वीडियो वायरल करने  की धमकी भी दे रहे हैं और अनाप-शनाप अश्लील शब्दों का प्रयोग भी करते हैं और वर्तमान सेनापुर प्रधान की छवि धूमिल कर रहे हैं इस घटना की सूचना ग्राम प्रधान सेनापुर ने केराकत कोतवाली पुलिस को दे दी है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related

news 3736015155503887129

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item