गंदगी देख भड़के मंत्री गिरीश यादव

 जौनपुर।  नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शनिवार को चाचकपुर वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोहल्ले में व्याप्त गंदगी व पानी की बर्बादी देखकर अधिकारियों से नाराजगी जताई। सुबह सात बजे राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव चाचकपुर वार्ड में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नाली व साफ-सफाई का निरीक्षण किया। गली में गंदगी देखकर उन्होंने सफाई का विशेष निर्देश दिया। इसके अलावा पानी की पाइप लाइन फटी होने की वजह से पानी सड़कों पर बहता देखकर वह आक्रोशित हो उठे। उन्होंने फौरन जलकल के अधिकारियों को बुलाकर चेतावनी दिया। कहा कि पानी की बर्बादी न हो इसके लिए ठोस नियम बनाया जाए। इस मौके पर कर अधीक्षक ओपी यादव आदि मौजूद रहे।

Related

news 1061072661619476203

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item