दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर वृद्ध दंपती को पीटा


 जौनपुर। गौराबादशाहपुर  थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में शुक्रवार की सुबह पुरानी रंजिश के कारण दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर वृद्ध दंपती व पौत्री को पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी रामनाथ यादव की पड़ोसियों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं में कहासुनी होने लगी। इसी से खार खाए पड़ोसियों ने घर में घुस कर रामनाथ यादव उसकी पत्नी पार्वती देवी व पौत्री वंदना को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रामनाथ की तहरीर पर आरोपितों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related

featured 304558983651510528

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item