
जौनपुर। जिला पुलिस के क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को तड़के
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मनिहां गोविंदपुर गांव में दबिश देकर एक युवक को उसके घर से
हिरासत में ले लिया। स्कार्पियो वाहन पर सवार नागरिक वेश में कुछ असलहाधारी
टोनी सिंह के घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर खोलने आए टोनी से नाम पूछा
और तुरंत उसे दबोच लिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते वाहन में बैठाकर तेजी से
चले गए। परिजनों ने अपहरण की आशंका पर स्थानीय थाने के साथ ही यूपी-100 पर
सूचना दी। टोनी की गौराबादशाहपुर बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान है।
पूछने पर गौराबादशाहपुर पुलिस ने युवक को क्राइम ब्रांच द्वारा उठाने की
पुष्टि की लेकिनपूरी जानकारी देने से इंकार कर दिया।