कम्बल के इन्तजार में गरीब, नहीं जले अलाव

कम्बल के इन्तजार में गरीब, नहीं जले अलाव
जौनपुर। आधा दिसंबर का आधा माह बीत गया अब तक न तो कहीं अलाव जले और न ही गरीबों में सरकारी कंबल का वितरण ही हुआ। हालांकि प्रकृति ने इतनी राहत दी है कि अब तक ऐसी ठंड नहीं पड़ी जो सही न जा सके। फिर भी गरीबों पर यह ठंड भारी पड़ रही है। इस समय भोर में ही किसान व मजदूर खेतों पर चले जा रहे हैं। बाहर से आने वाले लोगों के लिए यहां रैन बसेरा भी नहीं है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गरीब परिवार के सदस्यों को फटे पुराने कंबल व फटी रजाइयों में रात काटनी पड़ रही है। गरीबों का कहना है कि मजदूरी के लिए कस्बे में आते हैं। सुबह मंडी से सामान आता है तो उसे उतारने तथा जरूरत पड़ने पर लादने का काम करते हैं। भोर में ही बाजार में पहुंच कर रोजगार का इंतजार करना पड़ता है तो हाड़ कांप जाता है। काम करने के दौरान वैसे भी ठंड नहीं लगती पर खाली होने पर आग ही सहारा होता है। मौसम का मिजाज रंग बदल रहा । इससे ठंड में काफी इजाफा हो गया है। ठंड व गलन बढ़ने से लोग पूरे दिन ऊनी कपड़ों में अपने को समेट कर रखा। वहीं शाम होते ही सड़कें सुनी हो गई। अब तक गुलाबी ठंडक देने वाला मौसम अचानक शरद में बदल गया।  एक दो दिन से इस बार सरदी का एहसास लोगों को पहली बार हुआ। इसके चलते लोगों को स्वेटर आदि गरम कपड़े पहनने पड़े। सुबह भगवान भास्कर का थोड़ी देर दर्शन हुआ। इसके बाद कुछ ही देर में वह बादलों से घिर गए। पूरे दिन भगवान भास्कर का दर्शन नहीं होने से ठंड बढ़ने लगी। पूरे दिन मौसम में नमी नजर आई। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलावा तापते रहे। दोपहर बाद हल्की हवा भी चलने लगी। इससे ठंडक का असर बढ़ता ही चला गया। सर्दी का असर बढ़ने से लोगों की दिनचर्या भी बदल गई। लोग दिनभर गर्म कपड़े पहन कर घरों से बाहर निकले। वहीं शाम को जल्दी अपने अपने घरों में दुबक गए। इससे शहर सहित देहात क्षेत्र के बाजारों में शाम को जल्द ही सन्नाटा पसर गया। शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव का प्रबंध नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गरीब तबके के लोगों को ठिठुरने को मजबूर होना पड़ रहा है। रिक्शा चालक व मजदूर वर्ग के लोग कागज जलाकर ठंड भगाने में लगे रहे। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की है। ग्रामीण इलाकों में भी अलाव का प्रबंध नहीं किए गए हैं।

Related

news 1971231720151519723

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item