चेयरमैन शाहगंज गीता ने पदयात्रा करके लोगों को बतायीं योजनाएं

जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की नगर मण्डल व महिला मोर्चा पदयात्रा करके प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की योजनाओं की जानकारी जनता को दे रहे हैं। इसी में चौथे दिन शाहगंज महिला मोर्चा की टीम नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने नेतृत्व में पक्का पोखरा, ग्राम कौड़िया सहित अन्य क्षेत्रों में पदयात्रा करके जनता को हैण्डबिल के माध्यम से सारी योजनाओं की जानकारी दिया। साथ ही श्रीमती जायसवाल ने कहा कि सभी पात्र उज्ज्वला, आवास आयुष्मान आदि योजनाओं का आवेदन करके इसका लाभ सकते हैं। तथा औरों को भी दिला सकते हैं। पद यात्रा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीता जायसवाल के आवास से निकलकर  जनसम्पर्क करते हुये संजू अरोड़ा के आवास पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। पदयात्रा में विजयलक्ष्मी, शिवकुमारी गुप्ता, सरोजा त्रिपाठी, रीता सोनी, विमला प्रजापति, संगीता जायसवाल, नगीना, अनीता आदि शामिल रहीं। वहीं दूसरी ओर नगर भाजपा मण्डल ने उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में भादी खास, नोनहट्टा, अहिरान, खरौना सहित अन्य क्षेत्र में पदयात्रा करके मोदी व योगी सरकार की योजनाओं को घर-घर बताया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, सभासद संदीप जायसवाल, सर्वेश चौरसिया, अजय जायसवाल, वीरेन्द्र वीरू, अमित शर्मा, हेमन्त जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 9203216140462674902

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item