प्रधानपति पर ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने का आरोप
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_72.html
जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र बखोपुर गांव में हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद ग्रामप्रधान पति पर ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करके निजी शौचालय बनवाने का आरोप लगा है। इतना ही नही तलाब के किनारे स्थित हरे पेड़ो को कटवाकर बचा गया है। गांव के मनोज मिश्रा ने इस सूचना थानाध्यक्ष को दिया लेकिन थानेदार ने उस आदेश को पुराना बताते हुए कार्यवाही करने से इंकार कर दिया। उसके बाद मनोज ने एसडीएम मछलीशहर से प्रार्थना पत्र दिया। एसडीएम ने तत्काल तहसीलदार और थानेदार को तत्काल निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया। इसके बाद कार्य को रोका नही गया। मनोज मिश्र ने थानाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे प्रधानपति के दबाव में आकर कोई कार्यवाही नही कर रहे है।

