स्वच्छता अभियान की जिम्मेदार ही उड़ा रहे धज्जिया

मछलीशहर,जौनपुर। देश के प्रधानमंत्री के द्वारा चलाये जा रहे स्व्च्छता अभियान में लोग बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है वही दूसरी तरफ नगर पंचायत द्वारा स्व्च्छता अभियान मुह चिढ़ाता दिखाई दे रहा है।जिसका जिगता जागता उदाहरण नगर के सराय मोहल्ले में देखने को मिल रहा है जहां पर नगर पंचायत शुद्व पेयजल के बगल ही कुड़ाबाक्स रखकर स्व्च्छता अभियान का खुलेआम मजाक उड़ा रहा है।बताते है कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल नगर में आने जाने वाले राहगीरों के लिए दस स्थानों पर शीतल पेयजल मुहैया कराने के लिए आरओ लगये थे।ताकि किसी भी समय राहगीरों या दुकानदारों को पानी पीने की समस्या न हो।नगर के सराय मोहल्ले में पूर्व नगर पंचायत द्वारा जहा पर आरओ लगवाया गया था ठीक उसी के सामने नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कुड़ाबाक्स रख दिया।कुड़ाबाक्स रखने के कारण वहां पर हर समय बदबू आने के साथ साथ मक्खियां भिनभिनाने के कारण लोग आरओ का पानी पीने के बजाय बिना प्यास बुझाये ज्यादा अच्छा समझते है।अब सवाल उठता है कि एक तरफ जहां केंद्र एंव प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान के लिए करोड़ो रूपये खर्च कर रही है वही दूसरी तरफ नगर पंचायत के जिम्मेदार खुले आम इसकी धज्जिया उड़ा रहे है।

Related

featured 936425235080530612

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item