भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गांव गांव भ्रमण
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_40.html
मछलीशहर,जौनपुर। भाजपा
कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में
गांव के बूथों बूथों पर पदयात्रा कर केंद्र एंव प्रदेश सरकार की उपलब्धियो
को गिनाया।पदयात्रा में शामिल भाजपा की टोली पहुचते ही लोगो में खूब उत्साह
दिखाई दिया।क्षेत्र के कुरनी सेक्टर व जमुहर सेक्टर में पदयात्रा की टोली
पहुचते ही सभी भाजपाइयों लोगो को भाजपा सरकार द्वारा कराये गए विकास कार्य
को गिनाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने महिलाओं वृद्धा पेंशन, बच्चों से
छात्रवृत्ति, बिजली मिलने की जानकारी लिया। यात्रा प्रमुख मनोज गुप्ता,
जयानंद चौबे, संतोष जायसवाल आदि मौजूद थे। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र के
प्रसिद्ध दियावांनाथ महादेव मंदिर प्रांगण से भारतीय जनता पार्टी मंडल
बेलवा की पदयात्रा बिधि बिधान पूजन-अर्चन के साथ प्रारम्भ हुई।मंडल
अध्यक्ष बेलवा पं.राज कृष्ण शर्मा, मंडल प्रभारी ब्रह्मदेव उपाध्याय ने बूथ
अध्यक्ष तथा टोली प्रमुख इन्द्रेश तिवारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

