ग्रामीणो ने पाठशाला को बनाया गौशाला, आवारा पशुओ ने किसानों को पहुंचाया भूखमरी के कगार पर
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_65.html
जौनपुर। योगी सरकार के फरमान के बाद सलाटर हाउस बंद होने से शहर से लेकर गांवो तक आवारा पशुओ की तादात में तेजी से इजाफा हो गया है। इन जानवरो का झुण्ड पल भर किसानो की फसलो चट करके किसानो को कंगाल बना रहे है। अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई बरबाद होने से अजीज आये किसानो ने आज दर्जनों सांड़ो को गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंधक बना दिया। साथ में भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास भी निकाली। यह खबर मिलते ही अन्य गांवो के लोग ऐसा ही कदम उठाने की योजना बनाना शुरू कर दिया है।
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव का प्राथमिक विद्यालय रविवार की शाम गौशाला में तब्दील हो गया। यह कारनामा कर दिखाया है गांव के किसानो ने। दर असल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के अवैध सलाटर हाउस में ताला लगवा दिया है। सलाटर हाउस बंद होने से साड़ व आवारा पशुओ की तादात लगातार बढ़ता जा रहा है। ये जानवर अपनी भूख को मिटाने के लिए किसानो की फसलो को ही अपना निवाला बना रहे है। किसान मंहगे दामों बीच, खाद खरीदकर अपने खून पसीने से सीचकर फसल तैयार करना शुरू करते है अभी फसल पूरी तरह से तैयार नही पा रही इस बीच आवारा पशुओ का झुण्ड धावा बोलकर पल भर में साफ कर दे रहे है। जिसके कारण किसानो के सामने भूखमरी की स्थिति आ गयी है। रविवार को नेवादा गांव के किसानो ने गांव में टहने वालो पशुओ को पकड़कर प्राइमरी पाठशाला में बंद कर दिया। किसानो का आरोप है कि योगी आदित्यान ने सलाटर हाउस तो बंद करवा दिया लेकिन इन जानवरो के रहने खाने का प्रबंध नही किया। जिसका सीधा असर हमारी पेट पर पड़ रहा है। ग्राम प्रधान आलोक सिंह ने कहा कि डीएम , नगर पालिका के ईओ के पास फोन किया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई तो सोमवार को सभी जानवरो को डीएम कार्यालय पर छोड़ दिया जायेगा।