जय उद्घोष के साथ निकली गई खाटूवाले श्याम की ध्वजा शोभायात्रा

 जौनपुर।  नगर में शनिवार को श्री श्याम ध्वजा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। आयोजन मारवाड़ी युवा मंच द्वारा किया गया। इस दौरान हाथी, घोड़ा, ऊट, बैंड-बाजा, ढोल, झांकी के साथ नाचते गाते हुए श्रद्धालु यात्रा में शामिल रहे। यह ओलन्दगंज, शाही पुल से होते हुए चहारसू, हरलालका रोड, कोतवाली, सब्जी मंडी, सुतहट्टी बाजार होते हुए अहियापुर रामजानकी मंदिर पर संपंन्न हुई।
शुरुआत में सदभावना पुल स्थित नवदुर्गा मंदिर पर विधि-विधान से पूजा किया। शोभायात्रा में बाबा श्याम का रथ कोलकाता से आए बंगाली कारीगरों द्वारा सजाया गया। धनबाद से आए ¨पटू शर्मा व वाराणसी से आए पुनीत कृष्ण जेटली पागल ने अपनी मधुर आवाज से भजन गाकर सभी जनमानस का मन मोह लिया। सभी भक्त उनकी भक्ति रस में गोता लगाते रहे। श्री श्याम प्रभु की 101 निशान पुरुष व महिलाओं द्वारा उठाई गई, जो देखने में बहुत ही मनोहारी लग रही थी।
इस अवसर पर नगर पालिका पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, संजय केडिया, जीत प्रकाश हरलालका, रमापति केडिया, मनोज हरलालका, निमित अग्रवाल, कमल अग्रवाल, श्याम मोहन अग्रवाल, मनोज हरलालका, प्रचार मंत्री विजय केडिया आदि मौजूद रहे। 

Related

news 3612962746453548993

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item