नवागत जिला न्यायाधीश ने कार्यभार संभाला

 जौनपुर।  नवागत जिला न्यायाधीश ओम प्रकाश त्रिपाठी ने शनिवार को दोपहर दीवानी न्यायालय में पद भार ग्रहण कर लिया। वह सोनभद्र जिले से स्थानांतरित होकर आए हैं। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने न्यायिक अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। यह पद अजय त्यागी के बरेली स्थानांतरण से रिक्त हुआ था।
जिला जज ओम प्रकाश त्रिपाठी मूलत: पड़ोसी जिले सुल्तानपुर के टिकारी गांव के निवासी हैं। बीए व एलएलबी क्रमश: 1980 व 1983 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के बाद न्यायिक सेवा की तैयारी करते हुए 26 वर्ष की उम्र में 1987 में पीसीएस (जे) की परीक्षा पास की। उनकी पहली नियुक्ति आजमगढ़ में हुई। 2003 में पदोन्नति पाकर कुशीनगर में अपर जिला जज नियुक्त हुए। सोनभद्र के अलावा कासगंज में भी जिला जज रह चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के लिए पहुंचने पर न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों व दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया।

Related

news 5547297457861661445

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item