पूर्वांचल विश्वविद्यालय में खूनी संघर्ष, चार जख्मी

जौनपुर।  वीर बहादुर सिंह  पूर्वांचल विश्वविद्यालय आवासीय परिसर में कर्मचारी आवास के निर्माण में लगे श्रमिकों में पानी भरने को लेकर शनिवार को खूनी संघर्ष हो गया। जमकर फावड़े व कुदाल चलने से चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
कर्मचारी भवन निर्माण में दर्जनों की संख्या में श्रमिक लगे हैं। सुबह पानी भरने को लेकर श्रमिकों के बीच विवाद हो गया। खूनी संघर्ष में चार श्रमिक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। श्रमिकों की चीख पुकार सुनकर काफी संख्या में आवासीय परिसर के लोग जुट गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिम्मेदार घायल श्रमिकों को उपचार के लिए लेकर चले गए। सूत्रों की मानें तो ठेकेदार अपंजीकृत श्रमिकों से काम ले रहा था। इसलिए उनका उपचार किसी निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच आरोपितों एक पक्ष से मिहरावां गांव निवासी उमेश कुमार, दिनेश, सूरज और दूसरे पक्ष के मध्य प्रदेश अजयबगढ़ जिले के धावड़ी निवासी सीताराम और सचिन का शांति भंग में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

Related

news 6857782728856376374

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item