कौशल जागरूकता रैली को किया रवाना
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_491.html
जौनपुर। राज्य कौशलोन्यन दिवस के अवसर पर कौशल जागरूकता रैली को जिलाधिकारी अरबिन्द मलप्पा बंगारी द्वारा कलेक्ट्रेट से एवं मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा व जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह द्वारा विकास भवन से झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कौशल जागरूकता रैली में शामिल प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुये भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कौशल विकास मिशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने स्किल को बढ़ाने पर बल दिया जिससे उनको रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिल सके। रैली में कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी द्वारा प्रतिभाग किया गया। कौशल जागरूकता रैली में लगभग 500 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जो कौशल विकास की महता से सम्बन्धित तख्ती हाथों में लिये हुये थे तथा कौशल विकास से सम्बन्धित कौशल विकास अपनाना है बेरोजगारी हटाना है, हुनर है तो कद्र है के नारे लगाते हुये आगे बढ रहे थे। रैली कलेक्ट्रेट मीटिंग हॉल से प्रारम्भ होकर विकास भवन होकर रोडवेज, जेसीज चैराहा होते हुये बीआरपी मैदान में जाकर समाप्त हुयी। इस अवसर पर जीआईअीआई के प्रधानाचार्य आरके यादव, कौशल विकास मिशन के मैनेजर राजीव कुमार, पंकज कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण प्रदाता माडर्न सिक्योरीटी के अमित सिंह व संजय गुप्ता, जनकल्याण सेवा समिति के रौशन मिश्रा व अजय सिंह, पी0एम0जी0 कॉमर्स के अंकित तिवारी व धर्मेंद्र मौजुद रहे।

