गरीब बेटियों की शादी कराना सबसे पुनीत कार्यः राम नाईक
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_805.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि गरीब बेटियों की शादी कराना सबसे पुनित कार्य है मै दो बेटियो का पिता हूं मुझे बखूबी पता है कि बेटियों की शादी करने में कितनी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जेब्रा संस्था पांच सौ गरीब बेटियों का हाथ पीला करके समाज को नयी दिशा देने काम किया है साथ ही देहज जैसी कुरितियो की कमर तोड़ने का काम किया है। राम नाईक आज नगर के एक होटल में आयोजित समाजिक संस्था जेब्रा के रजत जंयती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
इस मौके पर उन्होने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में भी महिला सशक्त हो रही है। लोग अब बेटियों को बोझ न समझकर बेटो की तरफ शिक्षा दे रहे है। जिसका परिणाम है कि पिछले वर्ष प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों के 17 लाख छात्रो को उपाधि दिया गया था जिसमें छात्राओ की संख्या 51 प्रतिशत थी। इस वर्ष करीब 13 लाख छात्राओ को उपाधि मिली जिसमें छात्राओ की संख्या बढ़कर 56 प्रतिशत हो गयी। गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक पाने में भी महिलाओ की संख्या अधिक है।
कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव ने जेब्रा संस्था की तरीफ करते हुए कहा कि मैं इस संस्था के गठन से लेकर आज तक खुद देखता आ रहा हूं। यह संस्था गरीब बेटियों की शादी कराने के अलावा फ्री मेडिकल कैंप, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने समेत कई कार्य करती चली आ रही है।
कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद ने भी संस्था की तरीफ करते हुए कहा कि मै जेब्रा द्वारा आयोजित कई सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर गवाह बना हूं। इस दरम्यान पूर्व राज्यपाल ने राज्यपाल से जिले में बहने वाली आदि गंगा गोमती को प्रदूषण से मुक्त कराने की वकालत किया।
अतिथियो का स्वागत संस्था अध्यक्ष संजय सेठ ने किया था धन्यवाद संस्था से संरक्षक एम एल सोनी ने दिया।