D J ने दी विधिक जानकारी

 जौनपुर।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जानकारी दी गई। सोमवार को जिला जज ओपी त्रिपाठी द्वारा रुप सिंह , प्राक्तन न्यायाधीश (मुख्य प्रशिक्षक) उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद-जौनपुर, सुल्तानपुर एवं भदोही के सम्मानित अधिवक्तागण (पैनल लायर्स) को प्रशिक्षित किया गया। इसी क्रम में रुप सिंह प्राक्तन न्यायाधीश (मुख्य प्रशिक्षक) द्वारा समस्त सम्मानित पैनल लायर्स को उनके कर्तव्यों, दायित्वों तथा मध्यस्थता व काउंसिलिंग के बारे में प्रारंभिक रुप से प्रकाश डाला गया। साथ ही जिला जज ने अधिवक्ताओं की सफलता के पांच गुणों को भी विस्तारपूर्वक समझाया। पढ़ाई के प्रति व जागरुक करने हेतु प्रोत्साहित के साथ ही मध्यस्थता की प्रक्रिया के बारे में भी अधिवक्ताओं को विधिवत प्रशिक्षित किया। जिला जज ने पैनल लायर्स को संबोधित करते हुए उनके वादों के तुरंत निस्तारण के लिए मध्यस्थता के माध्यम से सहभागिता पर विशेष बल दिया। साथ ही गरीब, असहाय एवं वृद्ध महिलायें आदि को मुफ्त विधिक सहायता कैसे मिले, इस बारे में भी बताया।

Related

news 631863387108076552

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item