डॉक्टर ने NHM का डेढ़ लाख रूपये हड़पा
https://www.shirazehind.com/2018/12/nhm.html
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में गड़बड़ घोटाले का खुलासा
हुआ है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर में तैनात योजना से जुड़े एक
चिकित्सक ने दो साल के भीतर अनियमित रूप से अपने बैंक खाते में डेढ़ लाख
रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित कर ली। ऑडिट के दौरान यह वित्तीय
अनियमितता पकड़ में आई। मिशन निदेशक के लिखा-पढ़ी करने के बावजूद जांच के
नाम पर तीन महीने बीत जाने के बाद भी आरोपित डाक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई
नहीं की गई है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के निदेशक पंकज कुमार ने गत 23 अगस्त को जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला ऑडिट समिति को पत्र लिखा। अवगत कराया कि पीएचसी रामपुर में एमओआइसी के पद पर तैनात डा. प्रभात कुमार यादव ने 1,51,239 रुपये की वित्तीय अनियमितता की है। डा. प्रभात कुमार यादव ने एक जून 2016 से 6 अप्रैल 2018 के दौरान विभिन्न मदों में 18 बार में यह रकम अनियमित रूप से अपने भारतीय स्टेट बैंक के निजी खाते में हस्तांतरित की है। निदेशक ने पत्र में लिखा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की धनराशि का भुगतान विभिन्न कार्यक्रमों के तहत लाभार्थियों एवं वेंडर्स को सीधे उनके खाते में किए जाने की व्यवस्था है। डा. प्रभात कुमार ने अपने व्यक्तिगत बैंक खाते में धनराशि हस्तांतरित की है जो गंभीर वित्तीय अनियमितता है। इसकी तत्काल जांच कराकर अनियमित रूप से हस्तांतरित की गई धनराशि को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के खाते में वापस कराने के साथ ही संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें।