नृत्य में प्रथम पुरस्कार साक्षी को, द्वितीय रही वर्षा

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय  के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक  और सेविका द्वारा देवकली ग्राम सभा में संचालित प्रेरणा निशुल्क कोचिंग क्लासेस में जाकर गरीब व असहाय नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच जीवन जीने की कला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर  रहे प्रो. बी डी शर्मा संकायाध्यक्ष ने गणतंत्र और संविधान को लेकर जीवन जीने की कला के विषय में बताया। प्रेरणा क्लासेस के संयोजक डा. राज कुमार ने कहा कि छात्रों के विकास के लिए आर्थिक समस्या नहीं होने दूंगा यह हम शिक्षक की संपूर्ण जिम्मेदारी हैद्य.  छात्रों का जिस क्षेत्र में काम की  इच्छा हो बिना किसी संकोच के करना चाहिए चाहे वह नृत्य हो चाहे गायन हो या खेल संकोच नहीं करना चाहिए का संदेश दिया। संकोच ग्रामीण छात्रों  के विकास का रोड़ा है  विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के मुख्य कुलानुशासक ने माता पिता एवं गुरु के बातों   का अनुसरण करना चाहिए माता पिता एवं गुरु भगवान का रूप होते हैं। डा. प्रदीप कुमार ने बच्चों को एहसास दिलाया की विश्वविद्यालय के बच्चो के द्वारा बगल के गांव के गरीब बच्चों के उत्थान हेतु चलाया जा रहा है इसका लाभ लेकर बच्चे अपना मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। इस अवसर पर पर्यावरण विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विवेक कुमार पाण्डेय ने कहा कि छात्रों को अपना कार्य तन्मयता के साथ करना चाहिए अगर व्यक्ति मन से कोई कार्य करता है  तो ऐसा वो ही नहीं सकता कि उसे सफलता न प्राप्त हो अगर आप अपना कार्य करते हैं तो ईश्वर भी आपकी मदद करता है।   नृत्य कार्यक्रम की प्रथम पुरस्कार विजेता साक्षी, द्वितीय  वर्षा यादव ,  गायन कार्यक्रम के प्रथम पुरस्कार विजेता रंजीत कश्यप और द्वितीय  श्रेया यादव , कविता पाठ के प्रथम पुरस्कार विजेता अजय यादव, द्वितीय  अमन मिश्रा थे  कार्यक्रम के अंत में नन्हे-मुन्ने बच्चों का मुंह मीठा कराया गया स नन्हे मुन्ने बच्चों के खुशियों का ठिकाना ना रहा  कार्यक्रम के आयोजक विश्वविद्यालय के फार्मेसी और इंजीनियरिंग संस्थान के  छात्र छोटेलाल ,कनक वर्मा, बन्नो सिंह संतोष छात्राएं आकांक्षा दुबे श्वेता आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर विश्वविद्यालय के  प्राध्यापक डॉ सुधांशु शेखर यादव , के साथ अन्य कर्मचारी एवं छात्र-छात्रा मौजूद थे। इस कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 विनय वर्मा द्वारा किया गया।

Related

news 446377744485854527

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item