हमे शहीदों के सपनों का भारत बनाना है : जेपी सिंह

 जौनपुर। बसपा जिलाउपाध्यक्ष डा0 जेपी सिंह बतौर मुख्य अतिथि "श्री बजरंग हाईस्कूल लखमीपुर, जलालपुर में गणतंत्र दिवस के 70 वीं वर्षगांठ पर समारोह को संबोधित किया। डा सिंह ने कहा कि हमे शहीदों के सपनों का भारत बनाना है,जिसके लिए हमे राष्ट्र हित में निजी स्वार्थो को किनारे करना पड़ेगा। डा अम्बेडकर जी ने संविधान में हमारे अधिकारों के साथ कर्त्तब्यों का भी समावेश किया था।लेकिन हम अधिकारों के लिए लड़ते लड़ते इसे भुला दिया। जिसके दुष्परिणाम से हम दुनिया के सुपर पावर देशों के मुकाबले में खड़े नही हो पाते। हर नागरिक अपने अपने कर्त्तब्यों के प्रति ईमानदार हो जाये चाहे वह शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी,ब्यापारी, सैनिक,किसान, मजदूर,विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका,पत्रकारिता हो तो हमे सुपर पावर बनने में देर नही लगेगा। प्राकृतिक संसाधनों व् भौगोलिक दृष्टि से सकारात्मक होते हुए भी हमें सामाजिक गैर बराबरी और आर्थिक विषमता का दम्भ झेलना पड़ रहा है। लोकतंत्र की खुशहाली इसी में है कि समाज में समता,स्वतंत्रता, न्याय, बंधुत्व के साथ सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव का राज स्थापित हो।  बीबी सिंह, प्रिंसिपल अनिल सिंह,पंजाब सिंह,पटेल जी ,संजीव राय आदि उपस्थित थे।

Related

news 5350065565500567599

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item