छत पर चढ़ा सिरफिरा, प्रिंसपल की लड़की से शादी करवाने की कर रहा मांग
https://www.shirazehind.com/2019/01/blog-post_890.html
जौनपुर। नगर के नईगंज मोहल्ले में एक सिर फिरे युवक ने अपने घर का सारा दरवाजा बंद करके अपने छोटी बहन के साथ छत पर चढ़ गया है। वह नगर के एक डिग्री कालेज के प्रिंसपल की लड़की शादी करवाने और एक लाख रूपये की मांग कर रहा है। मांगे पूरी न होने पर अपनी बहन के साथ छत से कुदकर जान देने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे समझाने का प्रयास कर रही लेकिन वह छत के ऊपर से ईट पत्थरो की बारिश कर दे रहा है। मौके पर फायर विग्रेड की टीम भी पहुंची लेकिन अभी तक उसे छत से उतार नही पायी है।
उक्त मोहल्ला निवासी पेशे से दर्जी मुन्ना के युवा पुत्र अमन उर्फ राजा की उटपटांग हरकतें पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई हैं। सुबह करीब दस बजे अमन अपने पांच छोटे-भाई बहनों को बंधक बनाकर घर की छत पर लेकर चला गया। घर के सभी दरवाजे उसने बंद कर रखे हैं। छत की मुंडेर पर उसने काफी ईंट-पत्थर रखने के साथ ही चौतरफा बिजली प्रवाहित तार फैला दिया। शोले के वीरू की तर्ज पर वह शहर के एक डिग्री कालेज के प्रिंसपल की बेटी से शादी कराने और एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। धमकी दे रहा है कि यदि उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह छोटी बहन सहित छत से कूदकर जान दे देगा। पहले मोहल्ले वालों ने उसकी इस हरकत को हल्के में लिया। करीब दो घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। कोतवाल विनय प्रकाश ¨सह पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे तो उसने छत से ईंट-पत्थर फेंककर पीछे हटने को मजबूर कर दिया। बिजली का नंगा तार फैलाने की बात पता चलने पर विभागीय जेई ने पहुंचकर बिजली कटवा दी। इससे आस-पास के पचासों घरों में अंधेरा छा गया है। दमकल विभाग के जवान पहुंचे तो उन्हें भी पथराव कर आगे बढ़ने नहीं दिया। देर रात खबर लिखे जाने तक सिरफिरे युवक का ड्रामा चलता रहा। सरायपोख्ता चौकी प्रभारी विवेक तिवारी पुलिस बल के साथ डटे हुए हैं। अपने तरीके की शहर की यह पहली घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसे पता चल रहा है वही दूर से घटना का तमाशबीन बनने पहुंच रहा है।