25 शीशी शराब के साथ एक पकड़ाया
https://www.shirazehind.com/2019/03/25_85.html
मछलीशहर,जौनपुर।स्थानीय तहसील
क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाइवे पर पवारा पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध
शराब के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।बताते है कि थानाध्यक्ष पवारा
हरिराम यादव द्वारा गुरुवार को रात्रि गस्त के दौरान उचौरा में एक संदिग्ध
व्यक्ति के होने की मुखबिर सूचना मिलते ही हरकत में आ गए।इस दौरान उन्होंने
ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थल पर पहुच गए और वहां पर घूम रहे एक संदिग्ध
व्यक्ति को देखकर उसे रोककर पूछताछ करने लगे।पूछताछ के दौरान समुचित जबाब न
मिलने पर उसे हिरासत में लेने के बाद थानाध्यक्ष हरिराम यादव उसे लेकर
थाने पर आए और कड़ाई से पूछताछ के दौरान वह अपना नाम दशरथ निषाद पुत्र
रामकेदार निवासी सरेड़ी थाना बक्सा जिला जौनपुर बताया।इस दौरान उक्त व्यक्ति
के तलाशी के दौरान 25 शीशी शराब बरामद किया।पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से और
पूछताछ कर रही है।

