चार वाहन हुए सीज
https://www.shirazehind.com/2019/03/blog-post_657.html
मछलीशहर,जौनपुर।स्थानीय तहसील क्षेत्र के जौनपुर
रायबरेली हाइवे पर गुरुवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग एंव संदिग्ध व्यक्तियों
के निगरानी के दौरान चार वाइक को सीज करते हुए 19 का चालान कर दिया।बताते
है कि थानाध्यक्ष पवारा हरिराम यादव ने गुरुवार को उच्च अधिकारियों के
निर्देश पर हाइवे पर वाहन चेकिंग का अभियान चलाया।इस दौरान 19 वाइक
स्वामियों के पास पूरे कागजात न होने पर चालान करते हुए 29 सौ रुपया सम्मन
शुल्क वसूलने के बाद चार वाइक को कागज के अभाव में सीज कर दिया।वाहन चेकिंग
के दौरान हाइवे पर गुजरने वाले सभी व्यक्तियों पर बारीकी से नजर रखी जा
रही थी।

