सड़क हादसे में दो घायल,एक गम्भीर जिला अस्पताल रेफर
https://www.shirazehind.com/2019/03/blog-post_264.html
मछलीशहर,जौनपुर।स्थानीय
कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाइवे पर मैजिक पलटने से दो लोग घायल
हो गए।घायलों को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया।जहां पर एक को गम्भीर
चोट देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बताते है कि कोतवाली
क्षेत्र के रायबरेली जौनपुर हाइवे पर कस्बे के समीप एक टाटा मैजिक तेज
रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई।घटना में बटनहित गाव निवासी अर्जित
कुमार (30) पुत्र शिवलाल व गोरखपुर जनपद के सहजनवा गाव निवासी मुकेश 20
पुत्र गौरीशंकर घायल हो गए।घायलों को सीएचसी मे भर्ती कराया गया।जहां पर
अर्जित को गम्भीर चोट देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

