गया जगन्नाथ जी की भागवत कथा में झूमे श्रद्धालु
https://www.shirazehind.com/2019/03/blog-post_237.html
जौनपुर।
बक्शा थाना के पुरामोहब्बतपुर क्षेत्र में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दो
दिन श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान भगवान श्री उद्घोष से
समूचा कस्बा भक्तिमय हो गया। भक्तगढ़ बहुत दुर दुर से आए और प्रसाद ग्रहण
भी किये। जिस प्रकार भक्त सदैव प्रभु का स्मरण करता रहता है। उसी प्रकार
प्रभु भी अपने भक्तों का सदैव स्मरण करते रहते हैं। प्रमाण यह है कि जब भी
दुराचारी शक्तियों ने भक्तों या धर्म का अहित करने की सोचा है। प्रभु ने
सदैव ही अवतार लेकर उसे असफल किया है। प्रभु के अवतार लेने का एकमात्र
उद्देश्य भक्तों की सुरक्षा और धर्म की स्थापना करना है। मुख्य यजमान माता
दीन जायसवाल रहे। ठाकुर दीन जायसवाल, अनन्त लाल जायसवाल, बसंत लाल जायसवाल,
अमित जायसवाल, विष्णु, रामू जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, पन्नालाल जायसवाल,
रिंकी, कविता, पिंकी, सरिता जायसवाल, दीपका जायसवाल आदि मौजूद रहे।