शिक्षा की रौशनी फैला रहे है जौनपुर के "जय-वीरू", अब तक कर चुके है आधा दर्जन शिक्षण संस्थानो की स्थापना

अरविन्द सिंह
जौनपुर। अच्छे पैकेज की नौकर छोड़कर शिक्षा रोशनी फैलाने निकले जौनपुर के "जय -वीरू" जहां प्रति वर्ष हजारो छात्र-छात्राओ की परम्परागत शिक्षा के साथ व्यवसायिक शिक्षा देकर रोजगार मुहैया करा रहे है वही सैकड़ो लोगो के रोजीरोटी का जरिया बन गये है। जिले इन दोनो युवको की दोस्ती मुंबई में बीटेक की पढ़ाई समय में हुआ था जो आज "जय -वीरू" की जोड़ी को मात दे रही है।
ब्रजेश सिंह
जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पिलखीनी गांव के निवासी अरविन्द कुमार सिंह और नेवढ़ियां थाना क्षेत्र के नवापुर तरती गांव के ब्रजेश सिंह सन् 1998 में मुंबई के एक कालेज से इलेक्ट्रानिक से बी-टेक किया। पढ़ाई पूरी होने के बाद अरविन्द सिंह को मुंबई में ही एक प्राइवेट कम्पनी में अच्छे पैकेज पर नौकरी मिल गयी,ब्रजेश सिंह को दिल्ली में जाॅब मिला। एक वर्ष तो ये लोग नौकरी करते रहे लेेकिन इन दोनो का इरादा नौकर बनकर नही बल्की नौकरी देने का था। दोनो ने नौकरी छोड़कर गांव आकर अपने परिवार वालो को बताया कि हम लोग नौकरी नही बल्की अपना व्यवसाय करेगें। दोनो के परिवार वाले कड़ी आपत्ति जताते हुए पुनः नौकरी करने की सलाह दिया लेकिन इन दोनो को अपने आत्मबल पर पूरा भरोषा था। सन् 2002 में अरविन्द और ब्रजेश ने पहले नगर वाजिदपुर मोहल्ले मेें 8 10 फीट का कमरा भाड़े पर लेकर एक्टिव इलेक्ट्रानिक सिस्टम नामक संस्थान के नाम से कम्प्यूटर की सप्लाई करने का काम शुरू किया। एक वर्ष में ही काम  अधिक होने के कारण यह आफिस खरका तिराहा हुसेनाबाद में स्थापित किया गया। माली हालत अच्छी होने के बाद 2009 में होटर रिवर व्यू के पास अपना निजी विशाल इन्दासनी काप्लेक्स का स्थापना हुआ। जिसमें कौशल विकास से जुड़ी तमाम योजनाओ के अर्तगंत सैकड़ो छात्र-छात्राओ को टेªनिंग दिया जा रहा है।
इसके अलावा ग्रामीण इलाके के छात्राओ को शिक्षित करने के लिए अरविन्द सिंह ने अपने पिता के नाम पर पिलखीनी गांव में सुधाकर सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान , डिग्री कालेज,बीएड कालेज, जसवंती सिंह प्राथमिक विद्यालय,इन्द्रासनी देवी जूनियर हाईस्कूल,जन कल्याण सेवा समिति व्यवसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण केन्द्र पूरे प्रदेश में चल रही है। एक्टिव इलेक्ट्रानिक सिस्टम के तहत पूरे देश में कार्य कर रहा है।
पिछले वर्ष इस संस्थान ने माउंट लिट्रा जी स्कूल फतेहगंज की स्थापना कराकर बच्चो को उच्च स्तर की शिक्षा देने का काम शुरू किया है। 
इन संस्थानो में प्रतिवर्ष हजारो छात्र-छात्राएं पढ़ लिखकर देश का भविष्य सवारने का काम कर रही है। उधर व्यवसायिक शिक्षा लेकर बेरोजगारो को रोजगार मिल रहा है।
इन संस्थानो में करीब छह से अधिक शिक्षक, शिक्षकाएं व कर्मचारियों काम कर रहे है। 

Related

news 1181574842124179985

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item