मिलावटी खाद्य पदार्थों की खरीद बिक्री ना करें व्यापारी: इन्दु सिंह

जौनपुर। ज़िला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की विशेष बैठक दिन में 12 बजे गूलरघाट कैम्प कार्यालय पर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में रंगों के पर्व होली पर विस्तृत चर्चा करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक मनाने की जनपदवासियों से अपील की। जिलाध्यक्ष इन्दु सिंह ने कहा कि जनपद के व्यापारियों का गौरवशाली इतिहास रहा है,अता अपनी मर्यादित छवि को बरकरार रखते हुए रासायनिक,नक़ली व सिंथेटिक रंगों की बिक्री व खरीद ना करें साथ ही साथ मिलावटी खाद्य पदार्थों की भी खरीद व बिक्री ना करें। जनहित में स्वाथ्य व त्वचा की सुरक्षा के लिए जनपद के समस्त व्यापारियों से व जनता से ऐसे व हानिकारक रंगों व खाद्य पदार्थों की खरीद बिक्री ना करने की अपील की है। बैठक में नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू,ज़िला उपाध्यक्ष, लुकमान अहमद,मिथिलेश सिंह,शक़ील अहमद,अरुण शुक्ल,संजय श्रीवास्तव, अरविंद बैंकर,राजेश जयसावल,दीपक जयसवाल,आलोक रंजन सिन्हा, जयप्रकाश जयसवाल,सुनील सेठ,बृजेश गुप्ता,जफर,जयविक्रम,रणंजय,राजन शाही मसूद,मनीष गुप्ता,स्वतंत्र साहू,उमेश गुप्ता सहित सैकड़ों पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। संचालन ज़िला महामंत्री आरिफ़ हबीब ने किया।

Related

news 7032349997291578651

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item