सत्यजीत यादव बनाये गये सयुस के प्रदेश सचिव

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव ने जौनपुर के युवा नेता सत्यजीत यादव को प्रदेश सचिव मनोनीत कर दिया। जनपद के जलालपुर क्षेत्र के हरीपुर निवासी श्री यादव युवजन सभा के जफराबाद विस अध्यक्ष, समाजवादी छात्रसभा के जिला सचिव, सेक्टर बूथ प्रभारी जैसे पदों पर रह चुके हैं। इधर प्रदेश सचिव बनाये जाने पर पार्टी के तमाम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों ने सत्यजीत यादव को बधाई दिया। साथ ही पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना करते हुये अखिलेश यादव के प्रति आभार जताया।

Related

news 938502832646027832

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item