इनरव्हील क्लब ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया होली मिलन समारोह

जौनपुर। इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने रचना विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चों के साथ होली मिलन समारोह किया। इस दौरान बच्चों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाते हुये होली पर्व का आनन्द लिया। साथ ही कार्यक्रम संयोजक डा. माधुरी सिंह व जूही सिंह ने बच्चों को टाफी, पिचकारी आदि सामग्री प्रदान किया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में अध्यक्ष सुनीता सिंह व प्रधानाचार्य चन्द्रेज सिंह ने कहा कि होली का पर्व सारे गिले-शिकवे भुलाकर आपसी भाईचारा व लोगों को पर्व की खुशियों में मिठास घोलने का ही काम करना चाहिये। इस अवसर पर नीलम सिंह, सरोज सिंह, डा. रंजीता सिंह, रत्ना उपाध्याय, ममता मिश्रा, प्रियंका पाण्डेय, अमित पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह, विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर आदि उपस्थित रहे। अन्त में संस्था की सचिव सुनीता अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार जताया।

Related

news 4893715639008012052

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item