रसोई गैस की समस्या से उपभोक्ताओं में उबाल

जौनपुर । होली को त्योहार निकट आने के साथ ही रसोई गैस के लिए मारी मारी मचने लगी है। जिले के विभिन्न गैस एजेन्सियांें पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ एकत्र होने लगी है। गैस सिलेण्डर लिये उपभोक्ता पर्ची कटाने के लिए जमघट लगाये है। नगर के लाइन बाजार क्षेत्र में ईण्डेन और भारत के डीलरों के यहां सैकड़ों उपभोक्तओं की गहमा महमी देखी गयी। बताते है कि केराकत तहसील में घरेलू गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं में हाहाकार मचा हुआ है। किरन इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर रोजाना लम्बी लाइन और घंटो गैस के इंतजार के बाद भी उपभोक्ताओ को बिना गैस के वापस लौटना पड़ रहा  है। क्षेत्र में दो एजेन्सियां है लेकिन गैस उपभोक्ताओं की जरूरतो को पूरा नहीं कर पा रही है। लोगों का कहना है कि पहले तो घर पर डिलेवरी पहुंच जाती थी लेकिन अब हफ्तों इंतजार के बाद गोदाम आने पर भी गैस नहीं मिला पा रही है। षनिवार को नदौली में स्थित किरन इंडेन  गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस लेने वाले उपभोक्ताओं की लंबी कतारें सुबह छ बजे से ही  लगनी शुरु हो गयी,  सात बजे तक उपभोक्ताओं की संख्या लगभग सैकड़ों तक पहुंच गयी। लगभग दस बजे तक काफी इंतजार करने के बाद गैस न मिल पाने पर आधे से ज्यादा उपभोक्ता बिना गैस के ही वापस चले जा रहे हैं। समय पर गैस न मिल पाने पर उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि इस बढ़ती हुई गैस की किल्लत पर न ही प्रशासन का कोई ध्यान जा रहा है और न ही गैस एजेंसी मालिक का।  उपभोक्ताओं का कहना है कि आगे होली का त्योहार भी आ रहा है।बिना गैस के त्योहार मनाने की खुशियो पर पानी फिरता नजर आ रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि एक हफ्ते पहले गैस की बुकिंग की थी, कुछ दिन इंतजार करने के बाद गोदाम पर दो चार दिन से गैस के लिए दौड़ लगा रहे है। लेकिन आज भी गैस नहीं मिल रहा है।

Related

news 6133656858516663047

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item