चुनाव मे प्रयोग वाले उपकरणों से प्रेरित किया
https://www.shirazehind.com/2019/03/blog-post_404.html
जौनपुर। जिले के रामनगर ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी पकंज यादव के निर्देश पर ब्लाक के समस्त न्याय पंचायत के समस्त बूथों पर शनिवार को चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यतः आदर्श प्राथमिक विद्यालय मड़ियाहू प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय डांडी ,प्राथमिक विद्यालय गोता,प्राथमिक विद्यालय शेषपुर,प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर, प्राथमिक विद्यालय जोगापुर विकास खंड रामनगर के अन्तर्गत सभी स्कूल पर लोकतंत्र के बारे मे मजबूती से आने और भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया और बताया गया जौनपुर की मतदाता की प्रतिशता अत्यधिक होनी चाहिए ताकि देश की हर जगह जाने जाये की जनपद जौनपुर के मतदाता जागरूकता का मिशन सफल हुआ चुनाव सम्बंधित सभी जानकारी से अवगत कराया गया वोटर को चुनाव मे इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरण से प्रेरित किया गया और हम सब ने मिल कर अपने मत का सही इस्तेमाल कर सके और लोकतंत्र मे अपनी भागीदारी दे ताकि देश मे लोकतांत्रिक प्रणाली सफल हो और सभी अपना मत का प्रयोग करे इस मौके पर सभी बूथों के सम्बंधित मतदाता और 18 वर्ष पूरा करने वाले सभी युवा मतदाता,ग्राम प्रधान, बीडीसी संकुल प्रभारी विनोद सिंह ,राजेश्वर मिश्रा,धीरज यादव हसन जहेरा, ,हरिशंकर यादव ,अनिल दुबे,इशत जहा,वंशगोपाल,लेखाकार छोटे लाल यादव, प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र,अनुदेशक एवं ग्रामीण मतदाता उपस्थिति रहे।

