ऊर्जावान है पूर्वांचल का खिलाड़ी: गोकर्ण

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में शनिवार को पूर्वी क्षेत्र की विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले खिलाडियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।  मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव आवास एवं  विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति नितिन रमेश गोकर्ण कहा कि पूर्वांचल का विद्यार्थी हमेशा ऊर्जावान रहा है बस जरूरत अवसर उपलब्ध होने की है।   विश्वविद्यालय के खिलाडियों के प्रदर्शन के कारण खेलकूद में यह विश्वविद्यालय प्रदेश में सबसे आगे है। उन्होंने इस सत्र में विश्वविद्यालय के  खिलाडियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर  अभी तक  66 मेडल अर्जित किये जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा  कि लक्ष्य पाने के बाद रुके नहीं बल्कि लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रयास करते रहे। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ0 वीरेंद्र विक्रम यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाडियों की मेहनत के कारण हर साल मेडलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलसचिव डॉ बी एल आर्य ने कहा कि हमारे यहां के युवाओं में अनंत ऊर्जा है इसे बनाए रखने की जरूरत है।   खेलकूद परिषद के सचिव डॉ शेखर सिंह ने खेल की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत डॉ के एस  तोमर ने किया ।   खो खो महिला टीम, कबड्डी महिला टीम, हॉकी महिला टीम और कबड्डी पुरुष टीम के खिलाड़ियों और कोच को सम्मान स्वरूप ब्लेजर,  चेक के जरिये धनराशि  और अन्य  ड्रेस वितरित किया। इस अवसर पर कुल अस्सी खिलाडियों को सम्मानित किया गया।   संचालन अशोक सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ विजय प्रताप तिवारी ने किया।    परीक्षा नियंता राजीव कुमार, डॉ मनराज यादव, डॉ देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ0 जेबी सिंह, डॉ रामाश्रय शर्मा, डॉ मनोज मिश्र, राकेश यादव, डॉ आलोक सिंह, डॉ0 दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ0 सुनील कुमार,  डॉ0 संजय नारायण, डॉ0 मुन्ना सिंह, डॉ0 प्रशांत कुमार राय, डॉ0 त्रिपुरारी उपाध्याय, रजनीश सिंह,राजेश सिंह  आदि मौजूद थे।

Related

news 7875314935775595860

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item