हमले में शहीद लोगों की मखफरत के लिए हुई दुआ
https://www.shirazehind.com/2019/03/blog-post_393.html
जौनपुर। जोहर की नमाज के बाद रोडवेज तिराहा स्थित लुक्का शाह बाबा मस्जिद में न्यूजीलैण्ड के शहर क्राइस्ट चर्च स्थित मस्जिद में आतंकवादी हमले में शहीद हुये लोगों के मखफरत की दुआ मौलाना मोहम्मद नजीर व पेश इमाम मौलाना मोहम्मद अनवर के नेतृत्व में की गई। उपस्थित नमाजियों ने न्यूजीलैण्ड के शहर क्राइस्ट चर्च स्थित मस्जिद में निर्दोष लोगों पर गोलीबारी की घटना की कड़ी निन्दा की एवं समाज सेवी अली मंजर डेजी ने कहा कि आंतकवाद इंसानियत का दुश्मन है। आतंकवाद या आतंकी किसी भी रूप में हमारे सामने आ सकते है इसके लिए हमे सदैव तैयार रहना चाहिए वक्त आ चुका है कि पूरी दुनिया के देशों को मिलकर आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की मुहिम चलानी चाहिए ताकी आतंकवाद से पूरी दुनिया मुक्त हो जाय। उक्त अवसर पर सर्वश्री फैज, बहादुर, फिरोज, मो. एजाज, मो. राहिल, हाशिम, मो. महताब, असगर अली, मो. हफिज, मंजर अंसारी इत्यादी लोग मौजूद थे।

