बादल घुमड़ने से किसानों में खलबली

जौनपुर। मौसम के मिजाज में चल रहा उलटफेर किसानों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। पिछले एक पखवारे से लगातार तापमान में हो रही वृद्धि ने मार्च के पहले पखवाड़े में ही अप्रैल का अहसास करा दिया। मौसम के रुख को देखकर आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन एक बार फिर मौसम ने करवट लिया और कल सुबह की शुरुआत बादलों की आवाजाही से हुई। देखते ही देखते पूरा आकाश बादलो से भर गया। पूरे दिन आसमान में बादलों की जमघट लगी रही। दोपहर में हल्की बूंदा बादी भी हुई। सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल पूरे दिन चलता रहा। आसमान में बादलों का डेरा देख किसानों के चेहरे पर चिता की लकीरें उभर आई। बारिश के कारण रबी की फसलों को होने वाले नुकसान से किसान कुछ ज्यादा ही चितित दिखे। उन्हें ओलावृष्टि का भय सता रहा है। किसानों ने बताया कि बारिश व ओलावृष्टि होने से गेहूं, चना, मसूर, मटर व अरहर की फसल को काफी नुकसान हो सकता है। सभी फसलों में फली लग चुकी है ऐसे में यदि बारिश या ओला पड़ता है तो पैदावार काफी कम हो जाएगी।

Related

news 4824984634176328577

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item