विभाग की शह पर चल रहे है अवैध नर्सिग होम

जौनपुर। सरकार भले ही सबको सुरक्षित जीवन देने के लिए स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करा रही है, लेकिन इसकी हकीकत कुछ और ही है। जिले में तीन दर्जन से अधिक बिना पंजीकरण नर्सिंग होम, निजी चिकित्सालय व अल्ट्रासाउंड केंद्र बेखौफ संचालित हो रहे हैं। जिन पर विभाग कार्रवाई करने से कतरा रहा है।   विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से संचालित हो रहे नर्सिंग होमों में आपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत भी हो जाती है। ताजुब्ब की बात है कि सभी तहसील क्षेत्रों  में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से नर्सिंग होम, निजी चिकित्सालय व अल्ट्रासाउंड केंद्र कैसे संचालित हो रहे हैं। बताते है कि जब जांच होती है, उसके पहले संचालक नर्सिंग होम, निजी चिकित्सालय व अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद कर फरार हो जाते हैं। छापेमारी की कार्रवाई होने से पूर्व सूचना संचालकों को मिल जाती है। लोगों का आरोप है कि सबकुछ जानकर भी स्वास्थ्य विभाग अनजान बना हुआ है। इस संबंध में  मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नवीन कुमार सिंह वे बताया कि इसकी जांच की जाएगी और अभियान चलाकर अवैध ढंग से संचालित हो रहे नर्सिंग होम या निजी चिकित्सालय, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related

news 55346609586713269

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item