अब नेताओं के तेवर बदले

जौनपुर। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद नेताओं के तेवर भी बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। कल तक कार का शीशा ऊपर चढ़ा कर चलने वाले नेता अब शीशा उतार कर आम जनता का कुशलक्षेम पूछने लगे हैं। हाय हैल्लो करने लगे हैं, कल तक लोगो की सलामी नहीं लेने वाले नेता जी अब लोगों को सलाम करने लगे हैं। यह परिवर्तन किसी एक राजनीतिक दल के नेताओं में नहीं बल्कि सभी राजनैतिक दलों के नेताओं में देखने को मिल रहा है। उनके अचानक हुए हृदय परिवर्तन व आम लोगों के प्रति उमड़े प्रेम की वजह भी जनता भलीभांति जान चुकी है। इसलिए जनता भी उनको भाव देने के मूड में नही है। इसलिए नेताओं की परेशानी इन दिनों बढ़ी हुई दिखाई दे रही है। हर बार आश्वासनों की घुट्टी पिला कर जनता को ठगने वाले नेता रोज कोई न कोई शिगूफा या लोकलुभावन घोषणा करने लगे हैं।

Related

news 4296312653689200485

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item