परीक्षा में विलम्ब से पहुंचे बच्चे तो अभिभावक जिम्मेदार : D.M
https://www.shirazehind.com/2019/03/dm_15.html
जौनपुर । जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा चल रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कार्यालय पर अभिभावकों द्वारा जिलाधिकारी के दूरभा, मोबाइल पर अवगत कराया जाता है कि टैªफिक आदि के कारण उनके बच्चे को थोडा विलम्ब के कारण विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रेक्षक द्वारा परीक्षा हेतु प्रवेश नही दिया जा रहा है। इस सम्बन्ध में प्रेक्ष, प्रधानाचार्य से वार्ता की गयी। प्रेक्षक, प्रधानाचार्य द्वारा विलम्ब होने पर बच्चों को परीक्षा देने हेतु विद्यालय में प्रवेश की अनुमति नही दी जायेगी। जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में अभिभावकों से अनुरोध किया है कि टैªफिक आदि समस्याओं के दृष्टिगत आप अपने बच्चों को परीक्षा हेतु समय से विद्यालय में पहुंचाने का कष्ट करें ताकि उनकी परीक्षा छूट न सके। विलम्ब होने की स्थिति में आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।

