न बिकने वाले समाज को आज बेचा जा रहाः दीपचन्द राम
https://www.shirazehind.com/2019/03/blog-post_598.html
जौनपुर।
कांशीराम बहुजन दल के बैनर तले 21वी सदी के नायक कांशीराम की 85वीं जयंती
समारोहपूर्वक मनायी गयी। नगर के सिपाह में स्थित मैदान पर इस आयोजन पर
बहुजन हूंकार रैली की गयी। इस मौके पर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपचन्द राम
ने कहा कि बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर व दलितों के मसीहा कांशीराम के
आंदोलन को बहुजन समाज को बिकने वाला समाज नहीं बनाया था लेकिन आज वोटों व
टिकटों की बिकवाली हो रही है। ऐसे में दलित समाज को ठगने का काम किया जा
रहा है। श्री राम ने कहा कि बहुजन समाज अब जागरूक हो गया है। उसे खरीदने की
ताकत किसी में नहीं है। यह रैली मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि
समाज में ऊर्जावान नेतृत्व प्रदान करना हमारा लक्ष्य है जो आज के समाज की
जरूरत है। प्रत्येक गरीब परिवारों को 2 से 10 बीघा जमीन का आवंटन किया जाय।
संख्या के आधार पर भागीदारी हो। 85 प्रतिशत को राजनीतिक भागीदारी
सुनिश्चित हो। पिछड़ों को प्रोन्नत में आरक्षण देने के साथ ही चतुर्थ श्रेणी
की भर्ती में ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त किया जाय। साथ ही राजकीय नियुक्ति
की जाय। रैली की अध्यक्षता लालता निषाद व संचालन जिलेदार प्रधान एवं
हरिश्चन्द्र प्रभाकर ने संयुक्त रूप किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि
राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर डा. भारत भूषण, केराकत के पूर्व विधायक बिरजू राम,
विजय दत्त मौर्य, साहब लाल, राम प्रताप एडवोकेट, पवन मण्डल, संजय
विश्वकर्मा, सुरेन्द्र बनवासी आदि उपस्थित रहे।
