आपसी सौहार्द से मनाए पर्व,गंगा जमुनी संस्कृत बना रहे कायम

मछलीशहर,जौनपुर।स्थानीय कोतवाली परिसर में आगामी होली के पर्व को देखते हुए तहसीलदार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई।गणमान्य लोगों के साथ हुई बैठक में होलिका दहन,रंगों का पर्व होली एंव नगर में निकलने वाले जुलूस पर चर्चा की गई।इस दौरान तहसीलदार के के मिश्र ने  नगर में जलने वाले होलिका पर विस्तार से वार्ता की।बताते है कि कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक के दौरान तहसीलदार के.के. मिश्रा एंव कोतवाल पर्व कुमार सिंह ने नगर में छः स्थानों पर पूर्व की भांति होलिका दहन किए जाने की बात बताई।उपस्थित लोगों ने प्रशासन से होलिका दहन के लिए लकड़ी उपलब्ध कराने की मांग की है और सुबह जुलूस निकने जुलूस में शामिल लोगों द्वारा जगह जगह लगाए गए मटके को फोड़ने की परंपरा से अवगत कराया।नगर के गणमान्य लोगो की मौजूदगी में दोपहर तक रंग खेलने की बात भी तय हुई।इस दौरान रंग से परहेज करने वालो व्यक्तियों से होली खेलने तक न निकले की बात कही गई।बैठक में उमराना मोहल्ले में विद्युत पोल को ठीक करने व पर्व पर बिजली की आपूर्ति करने की मांग के साथ दिन भर जल के आपूर्ति की मांग नगर पंचायत से की गई।चुनाव के दौरान सम्मानित नागरिकों को पाबंद किये जाने पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीवनलाल अग्रहरि तथा भाजपा नेता कृपाशंकर श्रीवास्तव ने आपत्ति जताई तथा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया।इस दौरान तहसीलदार कौशलेंद्र कुमार मिश्र एंव कोतवाल पर्व कुमार सिंह ने लोगो को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोगो शांति पूर्वक पर्व को मनाए ताकि नगर में आपसी भाई चारे की मिशाल कायम रहे।प्रशासन आपके साथ रहेगा।बैठक में बिजली विभाग के एसडीओ अमर बहादुर पटेल ,नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक मुश्ताक अहमद, नगर पंचायत के सभासद महमूद आलम पप्पू, पूर्व चेयरमैन संजय जायसवाल, जायसवाल समाज के अध्यक्ष राकेश जायसवाल, डॉ0मसूद,इश्तियाक खा,कौसर रब्बानी,राजेश उमर,सन्तोष जायसवाल,लव कुमार गुप्ता,लाल बहादुर टण्डन, नसीम अहमद,बृजेश शुक्ला समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related

news 6137166841713826577

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item