शिक्षकों , कर्मचारियों का वेतन माह की पहली तारीख को मिलेः रमेश सिंह

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल प्रान्तीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन कार्यालय प्रभारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि शिक्षकों/कर्मचारियों का वेतन उनके खातों में समय से अवमुक्त नहीं किया जाता है जबकि इस सम्बन्ध में कई बार अनुरोध किया जा चुका है। श्री सिंह ने कहा कि यदि धन उपलब्ध है तो प्रत्येक महीने की पहली तारीख को शिक्षकों/कर्मचारियों के खातों में अवश्य अवमुक्त कर दें, अन्यथा डीआईओएस कार्यालय में संघ तालाबंदी करने को विवश हो जायेगा। इसी क्रम में प्रदेश मंत्री डा. राकेश सिंह ने बताया कि फरवरी माह का वेतन सभी विद्यालयों को आज भी अवमुक्त नहीं हुआ है। प्रतिनिधिमण्डल में जिलाध्यक्ष सरोज सिंह, मंत्री तेरस यादव, पूर्व मण्डलीय मंत्री प्रमोद श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

Related

news 5094703208823378025

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item